*👉🏻 फगवाड़ा के एसपी के खिलाफ आईजी नौनिहाल सिंह को मिली केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश की पत्नी व भाजपा की महिला कार्यकर्ताएं* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,23 अक्तूबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- पिछले दिनों फगवाड़ा में प्रचार के दौरान एक एसपी द्वारा भाजपा के केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश की पत्नी अनीता सोमप्रकाश से गलत तरीके से बात की थी जिसकी वीडियो वायरल हुई थी। जिसे लेकर भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं में रोष पैदा हो गया था। आज इसी सिलसिले में केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश की पत्नी अनीता सोमप्रकाश, भाजपा के फगवाड़ा से उम्मीदवार राजेश बाघा भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के साथ आईजी जोनल नौनिहाल सिंह से मिले। उन्होंने उस दिन हुए वाक्या की पूरी जानकारी आईजी नौनिहाल सिंह को दी और उक्त एसपी पर कार्रवाई करने की मांग की। सभी ने आईजी नौनिहाल सिंह से कहा कि फगवाड़ा में लॉ एंड ऑर्डर की धज्जियां उड़ चुकी है।
वहां पर विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ता सरेआम धक्का कर चुके हैं, लेकिन पुलिस ने किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की। शिकायत देने पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं की बात सुन आईजी नौनिहाल सिंह ने उन्हें कार्रवाई करने का यकीन दिलाया है।
इस बारे में बताते हुए केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश की पत्नी अनीता सोम प्रकाश और राजेश बाघा ने कहा कि आई जी नौनिहाल सिंह ने उनकी बात पूरे ध्यान से सुनी और कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।