*👉🏻 भाजपा को ईंट का जवाब पत्थर से देना आता है-अश्विनी शर्मा* *👉🏻 कैप्टन के राज में कानून-व्यवस्था की हालत हुई दयनीय-मनोरंजन कालिया,के.डी भंडारी* *👉🏻 किसानी आंदोलन की आड़ में गुंडागर्दी पर उतरी कांग्रेस-अनिल सच्चर* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 10 जनवरी 2021-(प्रदीप भल्ला)- पंजाब में दयनीय होती जा रही कानून-व्यवस्था और कत्लेआम वाले बयान देने वाले कांग्रेसी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू की गिरफ्तारी को लेकर आज जालंधर के श्रीराम चौक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की अगुवाई में रोष प्रदर्शन किया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में दिए गए धरने में हजारों की गिनती में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कांग्रेस सरकार के खिलाफ शब्दों के बाण छोड़ते हुए संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, तीक्ष्ण सूद, नरेंद्र सिंह रैना,राकेश राठौर, जीवन गुप्ता, दयाल सिंह सोढ़ी, और राजेश बाघा ने कहा कि जिस सरकार के सांसद सरेआम यह बयान देते हो कि वह सड़कों पर लाशें बिछा देंगे, उस सरकार की क्या मानसिकता हो सकती है। किसान आंदोलन की आड़ में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा नेताओं पर हमले किए जा रहे हैं और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनकर सब देख रहा है। इससे साबित होता है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब की कानून व्यवस्था व अमन शांति को दयनीय हालत में पहुंचा दिया है।
कांग्रेस पंजाब को 1984 के समय वाले आंतकवाद के दौर में फिर से पहुंचाने की फिराक में है लेकिन भाजपा ऐसा होने नहीं देगी। कैप्टन सरकार सोच रही है कि भाजपा नेताओं पर हमले करवा कर वह उनको डरा देंगे, लेकिन वह भूल गए हैं कि भाजपा को ईट का जवाब पत्थर से देना आता है। अश्विनी शर्मा ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को चेतावनी देते हुए कहा कि वह भाजपा को कम समझने की गलती ना करें। इस दौरान मनोरंजन कालिया, तीक्षण सूद और अनिल अनिल सच्चर ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार यह भूल गई है कि भाजपा का इतिहास संघर्ष का रहा है। कांग्रेस अपने गुंडों द्वारा भाजपा नेताओं के घरों, दफ्तरों पर हमले करवा कर उन्हें डराने की कोशिश कर रही है लेकिन यह कैप्टन सरकार की गलतफहमी है। भाजपा को ईट का जवाब पत्थर से देना आता है। समय आने पर भाजपा इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। इस मौके पर केडी भंडारी, जवाहर खुराना, महेंद्र भगत, सुरेंदर महे, रवि महेंद्रू, रोबिन सांपला, सुखविंदर सिंह ग्रेवाल, अमरजीत अमरी, वसीम राजा गुड्डू, विनोद शर्मा, सुरेंद्र महे, राजीव ढींगरा, भगवंत प्रभाकर, अमित सिंह संधा, दविंदर कालिया, राजेश भल्ला, प्रदीप खुल्लर, एच एस बेदी, रमेश शर्मा, रजनीश जैन सहित हजारों की गिनती में पुरुष एवं महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी।
— किसान आंदोलन की आड़ में गुंडागर्दी पर उतरी कांग्रेस◆अनिल सच्चर–
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल सच्चर ने कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में कांग्रेस गुंडागर्दी करने पर उतर आई है। कांग्रेस के कार्यकर्ता गुंडों की तरह भाजपा नेताओं के घरों और दफ्तरों पर हमले कर रहे हैं। वह ऐसा करके भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन यह कांग्रेस की भूल है। क्योंकि भाजपा को ईंट का जवाब पत्थर से देना आता है और समय आने पर वह कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देंगे।