*👉🏻 एक बार फिर से इंसान ने दिखाई हैवानियत, तेजधार हथियार से वार कर बेजुबान को उतारा मौत के घाट* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर👇🏻*
जालंधर, 12 जनवरी 2021-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)-थाना करतारपुर के अंतर्गत पड़ते गांव पत्तड़कलां में दो कसाई भाइयों ने एक बेजुबान कुत्ते को तेजधार हथियार से काटकर उसकी जान ले ली। जानकारी देते हुए CANINE वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के प्रधान सुनील जस्सल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पत्तड़कलां क्षेत्र में दो कसाई भाई जोगा सिंह और गोखा सिंह ने एक सफेद रंग के कुत्ते को तेजधार हथियार से काटकर मार डाला।
मौके पर लोगों ने इस घटना की वीडियो भी बनाई हुई थी। जैसे ही ऑर्गनाइजेशन के प्रधान सुनील जस्सल को इसकी सूचना मिली तो वह अपने पदाधिकारियों को साथ लेकर थाना करतारपुर पहुंचे और थाना प्रभारी को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की शिकायत दर्ज करवाई। सुनील जस्सल ने बताया कि पहले भी जालंधर के जल्लोवाल आबादी क्षेत्र में एक कसाई ने काले रंग के कुत्ते पर तेजधार हथियार से वार किया था जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
जिसके बाद ऑर्गनाइजेशन ने घायल कुत्ते का इलाज करवा कर आरोपी के खिलाफ शिकायत दी थी। पुलिस ने उक्त आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया था। आज उससे भी खौफनाक घटना को अंजाम दिया गया है। इसीलिए वह अपनी ऑर्गेनाइजेशन के सदस्यों के साथ थाना करतारपुर में आरोपियों के खिलाफ शिकायत देने पहुंचे हैं। उनकी मांग है कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।