*👉🏻 नकली एएसआई चढ़ा विजीलेंस के हत्थे* *👉🏻 इस खबर सम्बंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,16 फरवरी 2020-(प्रदीप भल्ला)- विजिलेंस ब्यूरो जालंधर ने नकली एएसआई अमनदीप कुमार को ₹20,000 रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए डीएसपी विजिलेंस निरंजन सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि अमनदीप नाम का व्यक्ति खुद को एएसआई बताता है,जोकि लुधियाना के डीएसपी का रीडर बनकर लोगों को ठग रहा है। नकली एएसआई ने अपने साथियों सहित पुलिस मुलाज़िम बनकर गांव गोपीपुर,थाना फत्तूढिंगा,जिला कपूरथला के रहने वाले जसवंत सिंह पुत्र जवाहर सिंह पर रेड कर उसे डराया था
और उससे 20 हज़ार रुपये रिश्वत ली थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर उस पर मामला दर्ज कर लिया। विजिलेंस टीम आरोपी के बाकी साथियों की भी तलाश कर रही है।
