*👉🏻 चोरी के चार बाइक सहित एक काबू*
जालंधर-(ज्ञान सिंह)- थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूम रहे एक व्यक्ति को काबू कर उसकी निशानदेही से तीन और बाइक बरामद किए हैं।

जानकारी देते हुए एसीपी वेस्ट कैलाश चंद्र ने बताया कि थाना भार्गव कैंप के प्रभारी जीवन सिंह की अगुवाई में एएसआई हरदेव सिंह ने माता रानी चौक में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान शक के आधार पर एक व्यक्ति को रोका। जांच करने पर पता चला कि जिस बाइक पर आरोपी घूम रहा है वो चोरी की है। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने 3 बाइक और भी चोरी किए हुए हैं। जिसे बूटा मंडी चारा मंडी में छिपाकर रखा हुआ है। आरोपी की निशानदेही पर वह 3 बाइक भी बरामद कर आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान रोनिस भंडारी निवासी चोपड़ा कॉलोनी के रूप में हुई है।