*👉🏻 जालंधर के संजय गांधी नगर और रायपुर रसूलपुर के रहने वाले व्यक्तियों की कोरोना ने ली जान, कोरोना से मरने वालों की गिनती हुई 25* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 11 जुलाई 2020-(एच.ई)-जिला जालंधर में कोरोना वायरस बढ़ी ही तेज़ी से अपने पैर पसार रहा है।
कोरोना वायरस के कारण आज शनिवार सुबह सिविल अस्पताल में उपचाराधीन 2 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 25 हो गई है। जिले में रोजाना ही कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की गिनती तो बढ़ ही रही है, उसके बावजूद अब संक्रमित मरीजों की मौत भी होने लगी है जोकि चिंता का विषय है। उधर स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार मरने वालों की पहचान 45 वर्षीय पुरुष निवासी संजय गांधी नगर व दूसरा रायपुर रसूलपुर का रहने वाला 52 वर्षीय पुरुष के रूप में बताई जा रहा है। जिले में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है।
