*👉🏻 पश्चिम बंगाल में चुनावों दौरान मारे गए बीजेपी कार्यकर्ताओं और आज भी जारी हिंसा के विरोध में देशभर में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन* *👉🏻 जालंधर में भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने ममता बनर्जी के खिलाफ लगाया धरना, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 05 अप्रैल 2021-(प्रदीप भल्ला)- पश्चिम बंगाल में चुनावों के दौरान मारे गए बीजेपी कार्यकर्ताओं को इंसाफ दिलाने और आज भी जारी हिंसा के विरोध में पूरे देश भर में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। आज पूरे देश के शहरों और गांवों में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ममता बैनर्जी सरकार के खिलाफ धरने लगाए।
इसी कड़ी में आज जालंधर में मनोरंजन कालिया पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब द्वारा भी धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें उन्होंने बंगाल में हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत और उन पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा करते हुए शांति पूर्वक लगाए गए धरने में ममता बनर्जी को जल्द से जल्द इन हत्याओं और हमलों को रोकने की मांग की। इस धरना प्रदर्शन में कोविड-19 गाइडलाइन की पूर्ण रूप से पालना की गई। धरने में शामिल लोगों ने सामाजिक दूरी बनाकर और मुंह पर मास्क पहन कर विरोध प्रदर्शन किया।
वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल सच्चर ने भी शास्त्री मार्किट चौक में कोविड-19 गाइडलाइन की पालना करते हुए टीएमसी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। शांतमय ढंग से विरोध कर रहे अनिल सच्चर व उनके साथियों ने शास्त्री चौक में बैठकर टीएमसी सरकार के खिलाफ लिखे हुए नारों की तख्तियां अपने हाथों में पकड़ी हुई थी। अनिल सच्चर ने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनावों और नतीजों के बाद भी टीएमसी कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी जारी है जो भाजपा कार्यकर्ताओं को मार रहे हैं व उनके दफ्तरों को जला रहे हैं। पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो चुकी है। इसीलिए मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी को चाहिए कि वह हिंसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई करवाएं।
