*👉🏻 कमिश्नरेट पुलिस ने 11 जुआरियों को लाखों की नकदी सहित किया काबू* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 23 नवंबर 2021-(एच.ई)- कमिश्नरेट पुलिस के अंतर्गत आते सीआईए स्टाफ-1 की टीम ने दिलबाग नगर में स्थित 87 नंबर कोठी में छापामारी कर 11 जुआरियों को 1 लाख ₹17,0000 की नकदी सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि दिलबाग नगर में स्थित 87 नंबर कोठी जोकि गुरप्रीत सिंह उर्फ जो जो ने किराए पर ली हुई है और उसमें जुआ खिलाया जाता है, गुरप्रीत सिंह भी जुआ खेलने का आदी है।
आज भी इस कोठी में कुछ लोग इकट्ठा होकर ताश के जरिए जुआ खेल रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ-1 ने छापेमारी कर 11 जुआरियों को 1लाख ₹17,0000 की नकदी सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों पर थाना बस्ती बावा खेल में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ योयो निवासी दिलबाग नगर, पवन कुमार निवासी बस्ती नौ, सुच्चा सिंह निवासी बस्ती मिट्ठू, प्रेमलाल निवासी रसीला नगर, निखिल निवासी बस्ती दानिशमंदा, रमन निवासी बस्ती दानिशमंदा, रमेश कुमार निवासी भार्गव कैंप, योगेश निवासी बस्ती दानिशमंदा, रजिंदर कुमार निवासी बस्ती दानिशमंदा, मोहम्मद मुर्तजा निवासी घास मंडी, सतिंदर कुमार निवासी न्यू रतन नगर के रूप में बताई है।