*👉🏻 क्या पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य से खत्म कर पायेगी चिट्टा* *👉🏻 चिट्टा पीने के आदी युवक ने सीएम के सोशल मीडिया एकाउंट पर खुद बताई पुलिस और चिट्टा बेचने वालों की सच्चाई* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 15 अप्रैल 2022-(प्रदीप भल्ला)- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुनावों से पहले रैलियों के दौरान पंजाब की जनता से वादा किया था कि जब उनकी सरकार बनेगी तो वह पंजाब से नशे को खत्म कर देंगे। मगर ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा, क्योंकि नशे के आदी युवक ने खुद सीएम पंजाब के सोशल मीडिया अकाउंट पर कमेंट कर नशा बेचने वालों और पुलिस की मिलीभगत के बारे में लिखा है। साथ ही उस युवक ने यह भी कहा है कि पंजाब से नशा खत्म होना मुश्किल है। युवक ने बताया कि वह खुद चिट्टा पीने का आदी है। पिछली सरकारों और मौजूदा सरकार के समय में भी खुलेआम चिट्टा बिक रहा है और पुलिस अपना हिस्सा ले जाकर नशा बेचने वालों को संरक्षण दे रही है। अब देखना यह है कि क्या सीएम पंजाब भगवंत मान अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आए हुए कमेंट को पढ़ते हैं या फिर अपनी बात ही सोशल मीडिया हैंडल पर लिखकर चले जाते हैं। पढ़िए नशे के आदि युवक द्वारा सीएम पंजाब के सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखी हुई अपनी बात।👇🏻


