जालंधर : कांग्रेस ने दो नेता 6 साल के लिए निष्कासित

जालंधर वेस्ट हलके में उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने दो नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियां करने पर छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। जालंधर कांग्रेस के जिला प्रधान रजिंदर बेरी ने बुधवार को इस बारे में पत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि अमरीक सिंह केपी और गुरकृपाल सिंह भट्टी को पार्टी विरोधी गतिविधियां करने पर 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जा रहा है। दोनों नेता अकाली दल के लोकसभा उम्मीदवार मोहिंदर सिंह केपी के संपर्क में थे और अकाली दल से टिकट मांग रहे थे। इसकी भनक जब कांग्रेस को लगी तो कांग्रेस ने कार्रवाई कर दी। अभी तक कांग्रेस ने वेस्ट हलके में होने वाले उप चुनाव को लेकर उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है।