👉🏻 भार्गव कैंप विजय ज्वेलर्स लूट कांड के सभी आरोपियों पर पहले भी है मामले दर्ज,आरोपी चिट्टा लगाने का है आदी
👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस 👇🏻
बीते दिन भार्गव कैंप के तंग बाजार में स्थित विजय ज्वेलर्स नामक दुकान पर सोना और नकदी लूटने की वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपी कुशल, करण और गगन पर पहले भी मामले दर्ज है। आरोपी चिट्टा लगाने का भी आदी है। चिट्टा पीने के मामले में भी आरोपी जेल की हवा खा चुका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों आरोपी वारदात वाले मोहल्ले में ही रहते हैं। आरोपियों के सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर भी है जो अब वायरल हो रही है जिन में आरोपी शहर के एक मशहूर बदमाश (“पं” अक्षर से शुरू होने वाले) का जन्मदिन का केक काटते हुए भी नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर कुछ साल पुरानी है लेकिन इनके संबंध उक्त बदमाश के साथ भी है। वहीं इलाका निवासियों का कहना है कि यह लोग उक्त दुकानदार से रंगदारी भी वसूलते रहे हैं। इस बार रंगदारी न मिलने के कारण इन्होंने उक्त दुकान को लूटने का प्लान बनाया था लेकिन दुकान में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में तीनों आरोपी कैद हो गए और इनकी आवाज और हुलिये के कारण इनकी पहचान हो गई।