👉🏻 विजय ज्यूलर्स लूटकांड के तीनों आरोपी गिरफ्तार
👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻
भार्गव कैम्प स्थित विजय ज्यूलर्स लूट कांड मामले के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 3 दिन पहले हुए विजय ज्वेलर्स लूटकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
इस लूटकांड के तीनों आरोपियों को जालंधर पुलिस ने राजस्थान के अजमेर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कुशल, गगन, और करण के रूप में हुई है। तीनों को अब जालंधर लाया जा रहा है, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी। लूट कांड के बाद पुलिस को तकनीकी जांच और खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली कि आरोपी लूट के बाद राजस्थान के अजमेर की तरफ फरार हुए हैं। इस सूचना पर तुरंत दो विशेष टीमें अजमेर रवाना की गईं। वहां स्थानीय पुलिस की मदद से घेराबंदी की गई और आखिरकार तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी के समय आरोपी एक किराए के मकान में छिपे हुए थे और वहां से भागने की फिराक में थे। पुलिस ने उनके ठिकाने से कुछ सोने के जेवर, नकदी, और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
—आरोपी पहले भी अजमेर शरीफ दरगाह पर माथा टेकने जाते थे—
सूत्रों के अनुसार आरोपी कई सालों से अजमेर शरीफ दरगाह पर माथा टेकने जाया करते थे। अब भी आरोपियों ने यही सोचा होगा कि वारदात को अंजाम देने के बाद वह अजमेर की तरफ चले जाएंगे, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि जिस जगह पर वह अपनी सलामती की दुआ के लिए माथा टेकने जाते थे अब उसी क्षेत्र से वह गिरफ्तार हो जाएंगे।


