*👉🏻 मछली केे जरिए पंजाब के युवाओ का भविष्य खराब करने आई थी विदेशी युवती, पुलिस ने किया काबू मछलियां भी बरामद*

जालंधर-(टिंकू पंडित/प्रदीप भल्ला)-पंजाब में हेरोइन सप्लाई करने के लिए मछली का इस्तेमाल करने वाली विदेशी महिला को देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मछलियों के पेट में डेढ़ किलो हेरोइन छिपाकर रखी थी, जिसे पंजाब के अलग-अलग शहरों में सप्लाई करना था। बातचीत करते हुए आईजी अर्पित शुक्ला ने बताया कि जगराओं पुलिस ने जगराओं के हाईवे पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक विदेशी महिला जिसका नाम यूगांडा निवासी रोस्टे था, को रोका। उसकी गाड़ी की तलाशी लेने पर 6 मछलियां मिली। 6 मछलियों के पेट में कैप्सूल रखे थे जिनमें डेढ़ किलो हेरोइन छुपा कर रखी थी। पूछताछ में रोस्टे ने बताया कि जेल में बैठा माइकल इस धंधे का किंग पिन है। उसके साथ जेल में बैठा राजा सिंह भी जेल में बैठे ही नेटवर्क चला रहा था। उसी के कहने पर राजा ने गुरजंट सिंह और मनप्रीत नाम की लड़की को अपने साथ मिला लिया था।अर्पित शुक्ला ने बताया कि माइकल और राजा को प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा वही फरार गुरजंट और मनप्रीत की तलाश की जा रही है।

