*👉🏻 इराक से भारत लाये गए जालंधर के नागरिकों के अवशेषों को उनके घर पहुंचाया*
जालंधर,3अप्रैल-(प्रदीप भल्ला)-इराक के मौसूल में इस्लामिक स्टेट हाथों मारे गए 39 भारतीय नागरिकों में से 38 भारतीय नागरिकों के अवशेष ताबूतों में बंद कल शाम भारत पहुंचे थे। 38 में से 27 पंजाब से सम्बंधित थे और उनमें से 7 जिला जालंधर के थे। जो 7 अवशेष कल रात 8:30 बजे जालंधर के सिविल अस्पताल में रखवा दिए गए थे। उन सात ताबूत में बंद अवशेषों को उनके घर पहुंचाया गया है। जिनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।