*👉🏻 मामला मखदूमपुरा में पकड़े गए बुकियों का* *👉🏻 श्रीलंका नहीं गोवा में बनाई गई थी आईपीएल मैचों पर सट्टे की रणनीति*
जालंधर,12 अप्रैल-(हैडलाइन एक्सप्रैस)-पुलिस ने बीते दिनों मखदूमपुरा से आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाते 6 बुकियों को उनके पूरे सेटअप के साथ पकड़ा था। जिन्हें जेल भेज दिया गया है। आईपीएल मैचों पर बुक लगाने की रणनीति इन सभी बुकियों ने अपने गोवा दौरे के दौरान बनाई थी। हवाई दौरे के दौरान उक्त बुकियों ने खूब मौज मस्ती की। जिसके बाद यह गोवा पहुंचे और वहां पर एक साथ आईपीएल पर बुक लगाने की रणनीति बनाई। इस रणनीति में किसकी कितनी फीसदी हिस्सेदारी होगी यह तय किया गया। जिसके बाद इन्होंने वापिस आकर एक फाइनैंसर के बातचीत की और पूरा सेटअप तैयार कर लिया। इन लोगों की बुरी किस्मत ही कहिये कि यह आईपीएल की शुरुआत में ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। क्योंकि इससे पहले भी यह लोग अलग-अलग बुक चलाते रहे हैं। लेकिन कभी पुलिस के हाथ नहीं लगे। अब देखना यह है कि क्या पुलिस इस मामले को आगे बढ़ा पाएगी या दबाव में मामला यहीं खत्म हो जाएगा।
