*👉🏻 कांग्रेसी नेता के दामाद ने निगला ज़हरीला पदार्थ,हालत गम्भीर*
जालंधर,21 सितम्बर-(विष्णु)-कांग्रेसी नेता जस्सा फ़िरोजपुरिया के दामाद ने ज़हरीला पदार्थ निगल लिया है। जिसे गंभीर हालत में पहले निजी अस्पताल उसके बाद सिविल अस्पताल ले जाया गया है। कांग्रेसी नेता जस्सा फ़िरोजपुरिया के दामाद गुरमीत सिंह निवासी गली नंबर 5 गुरुनानक नगर की अपने ससुराल वालों से पहले भी कई बार लड़ाई हो चुकी है और बात थाने तक भी पहुंची थी। लेकिन आज फिर कोई बात ऐसी हुई कि गुरमीत ने ज़हरीला पदार्थ निगल अपनी जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की है। जानकारी के मुताबिक गुरमीत ने ज़हरीला पदार्थ निगलने से पहले नोट भी लिखा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


