*👉🏻 नौकरी से निकलवाने के शक में साथी पर किया हमला, हमलावर साथियों सहित काबू*

जालंधर,29 जनवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने साथी कर्मचारी पर हमला करने वाले आरोपी को उसके अन्य साथियों सहित काबू किया है। जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर 6 के प्रभारी इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि नाइजिला रेस्टोरेंट में शेफ़ का काम करने वाले अनिकेत गौतम पर इसी रेस्टोरेंट में काम करने वाले सुखविंदर सिंह सुक्खी ने 27 जनवरी को अपने साथियों सहित मिलकर जानलेवा हमला किया था। आरोपी को साथियों सहित वडाला चौक के पास से गुप्त सूचना के आधार पर काबू किया है। पूछताछ में आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खी पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी बस्ती शेख ने बताया कि उसे काम से निकलवाने में अनिकेत व उसके भाई का हाथ है। इसी रंजिश में उसने अपने साथियों साथ मिलकर अनिकेत पर हमला किया था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राहुल पुत्र अमृतपाल निवासी न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर,अजय कुमार पुत्र बलदेव राज निवासी मधुबन कॉलोनी गुलाब देवी रोड,राहुल पुत्र यशपाल निवासी न्यू दशमेश नगर,सन्नी पुत्र रमेश कुमार निवासी बंदा बहादुर नगर बैकसाइड टैगोर अस्पताल व संजय रावत पुत्र कंवर सिंह निवासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर गुलाब देवी रोड के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
