*👉🏻 मामला टीचर से परेशान होकर छात्रा द्वारा सुसाइड का* *👉🏻 अध्यापक नरेश कपूर एक दिन के पुलिस रिमांड पर*
जालंधर, 7 फरवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)-बुधवार सुबह दौलतपुरी में रहने वाली केएमवी संस्कृति स्कूल की छात्रा ने स्कूल टीचर नरेश कपूर से परेशान होकर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट मिलने पर पुलिस ने अध्यापक नरेश कपूर को गिरफ्तार कर लिया था। जिसे आज माननीय जज जेएमआईसी बलकार सिंह की अदालत में पेश किया गया। जहां से पुलिस को अध्यापक नरेश कपूर का 1 दिन का रिमांड हासिल हुआ है।


