*👉🏻 सोढल रोड स्थित जिमनास्टिक गुड्स बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग* *👉🏻 पढ़ें पूरी ख़बर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,3 जुलाई 2019-(प्रदीप भल्ला)-आज दोपहर सोडल रोड स्थित जिमनास्टिक गुड्स बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। फैक्ट्री मालिक जगदीश राज ने बताया कि उन्हें फैक्ट्री में काम करने वाले लड़के ने बताया कि फैक्ट्री के पास पड़े हुए सक्रैप में आग लग गई है। फैक्ट्री मालिक ने तुरंत दमकल विभाग को आग लगने के बारे में सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मी निर्मल सिंह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। दमकल कर्मी निर्मल सिंह ने बताया कि उन्हें हैड ऑफिस से सूचना मिली थी कि सोढल रोड स्थित एक फैक्ट्री में आग लग गई है। 
सूचना मिलते ही वह टीम सहित मौके पर पहुंचे तो देखा सक्रैप को आग लगी हुई थी। उन्होंने तुरंत ही आग पर काबू पा लिया। फैक्ट्री मालिक के अनुसार आग सिर्फ स्क्रैप को लगी थी जिस कारण कोई नुकसान नहीं हुआ है।

