*👉🏻 टावर लगाने को लेकर तिलक नगर में हंगामा, इलाका निवासियों ने किया प्रदर्शन* *👉🏻 पार्षद वीरेश मिंटू ने कहा बिना मंजूरी नहीं लगाया जा सकता टावर* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*

जालंधर,25 जुलाई 2019-(प्रदीप भल्ला)- वार्ड नंबर 40 के अंतर्गत आते तिलक नगर में निजी कंपनी द्वारा मोबाइल टावर लगाया जा रहा था। टावर लगने की सूचना मिलते ही इलाका निवासी इकट्ठा हो गए और विरोध शुरू कर दिया। इलाके में विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पार्षद वीरेश मिंटू मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करवाया। पार्षद मिंटू ने कहा कि इलाके में किसी भी कीमत पर टावर नहीं लगाया जाएगा, क्योंकि टावर लगवाने के लिए पार्षद की मंजूरी जरूरी होती है लेकिन उन्होंने किसी भी कंपनी को टावर लगाने की मंजूरी नहीं दी है। जिसके बाद इलाका निवासी 
शांत हुए और पार्षद वीरेश मिंटू के साथ मेयर जगदीश राज राजा और निगम कमिश्नर को लिखित शिकायत देने के लिए नगर निगम पहुंचे। पार्षद वीरेश मिंटू ने कहा कि इलाके में किसी भी कीमत पर टावर नहीं लगने दिया जाएगा। वह लोगों के साथ खड़े हैं। इस मौके पर राजीव कुमार, शिव, कमल, राज कुमार राजू, नीरज, पवन कुमार, सूरज कुमार, राजरानी, मनजीत, मीणा, संगीता, नीलम, ज्योति, पिंका व मोहल्ला निवासी मौजूद थे।