Contact Info

  • ADDRESS: Street, City, Country

  • PHONE: +(123) 456 789

  • E-MAIL: your-email@mail.com

  • Home  
  • 14 साल से फेल हो रहे MBBS स्टूडेंट को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने मरीजों की सुरक्षा का दिया हवाला, टूटा डॉक्टर बनने का सपना
- health - Health - एजुकेशन - ताजा ख़बरें

14 साल से फेल हो रहे MBBS स्टूडेंट को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने मरीजों की सुरक्षा का दिया हवाला, टूटा डॉक्टर बनने का सपना

राजस्थान में MBBS स्टूडेंट्स का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (NIMS) यूनिवर्सिटी जयपुर में वर्ष 2010 से के छात्र डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा है। लेकिन, स्टूडेंट वर्ष 2024 तक यानी कि 10 वर्षों के बाद भी परीक्षा को पास नहीं कर सका जिसके बाद अब राजस्थान […]

राजस्थान में MBBS स्टूडेंट्स का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (NIMS) यूनिवर्सिटी जयपुर में वर्ष 2010 से के छात्र डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा है। लेकिन, स्टूडेंट वर्ष 2024 तक यानी कि 10 वर्षों के बाद भी परीक्षा को पास नहीं कर सका जिसके बाद अब राजस्थान हाई कोर्ट ने आगे की पढ़ाई करने पर रोक लगा दी है।

अंतिम मौका मिलने के बाद भी हो गया फेल

इससे पहले एक सुनवाई के आदेश के बाद छात्र को 30 जनवरी 2024 को एक अंतिम मौका परीक्षा पास करने के लिए दिया गया था। लेकिन, वो इस बार भी फेल हो गया। उसकी कॉपी को सीलबंद लिफाफे में अदालत में पेश किया गया था।

अब सुनवाई के बाद राजस्थान हाई कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि मेडिकल शिक्षा सीधे मरीजों के जीवन और सुरक्षा से जुड़ी है, इसलिए इसमें नियमों से समझौता नहीं किया जा सकता। केवल सहानुभूति या आर्थिक नुकसान के आधार पर किसी छात्र को डॉक्टर बनने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
जस्टिस अरुण मोंगा की बेंच ने छात्र के वकील शेख तारिक की अपील खारिज कर दी है जिसमें मांग की गई थी कि छात्र को अपने बचे हुए एग्जाम में बैठने की इजाजत दी जाए।

About Us

Headline Express में आपका स्वागत है — आपकी अपनी विश्वसनीय डिजिटल समाचार गाइड, जो जालंधर से शुरू होकर पूरे पंजाब, भारत और दुनिया भर की हर बड़ी ख़बर आप तक पहुँचाती है।

Email Us:info@headlineexpress.in

Contact: +91-98888999

© 2021–2026 Headline Express. All Rights Reserved.