Contact Info

  • ADDRESS: Street, City, Country

  • PHONE: +(123) 456 789

  • E-MAIL: your-email@mail.com

  • Home  
  • भारत में बच्चों के लिए सोशल मीाडिया के इस्तेमाल पर बंदिशें लगा सकती है सरकार
- ताजा ख़बरें - देश विदेश - मनोरंजन - विज्ञान

भारत में बच्चों के लिए सोशल मीाडिया के इस्तेमाल पर बंदिशें लगा सकती है सरकार

पिछले कुछ महीनों में सोशल मीडिया के बच्चों पर गलत प्रभाव को रोकने के लिए कुछ देशों ने कदम उठाए हैं। भारत में भी बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर केंद्र सरकार बंदिशें लगाने पर विचार कर रही है। इसमें 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के एक्सेस […]

पिछले कुछ महीनों में सोशल मीडिया के बच्चों पर गलत प्रभाव को रोकने के लिए कुछ देशों ने कदम उठाए हैं। भारत में भी बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर केंद्र सरकार बंदिशें लगाने पर विचार कर रही है। इसमें 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के एक्सेस पर रोक लगाई जा सकती है।

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड IT सेक्रेटरी, S Krishnan के हवाले से बताया गया है कि ऑनलाइन सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लत लगाने वाले डिजाइन और हानिकारक कंटेंट को लेकर बढ़ती आशंकाओं के कारण दुनिया भर में कई देशों में बच्चों के लिए सोशल मीडिया के एक्सेस से जुड़े रूल्स को सख्त किया गया है। कृष्णन ने कहा कि इस बारे में कोई फैसला करने से पहले वैश्विक घटनाक्रम को देखा जा रहा है। उनका कहना था, “हमें यह स्टडी करने की जरूरत है कि सोशल मीडिया के साथ अन्य देशों ने क्या किया है। यह वैश्विक चिंता का एक मुद्दा है।”

पिछले वर्ष ऑस्ट्रेलिया 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश बना था। इसके बाद कुछ अन्य देशों ने भी इस तरह के कदम उठाए हैं। हाल ही में इन देशों की सूची में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) भी शामिल हो गया है। UAE ने 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक लगाई है। बहुत से यूरोपीय देश भी बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर सख्त नियम बनाने की तैयारी कर रहे हैं। कृष्णन ने कहा कि भारत में भी इस तरह की आशंकाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने बताया, “यूरोपियन यूनियन और अन्य देशों के साथ हमारी बातचीत में सोशल मीडिया को लकेर जोखिमों की आशंकाएं लगातार सामने आई हैं। भारत में भी संसद की स्थायी समितियों सहित विभिन्न स्टेकहोल्डर्स ने इन जोखिमों पर विचार-विमर्श किया है।” कृष्णन ने कहा कि इस बारे में कोई फैसला नहीं किया गया है।

पिछले महीने ब्रिटेन ने भी 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया को बैन करने की घोषणा की थी। इस बैन में Facebook, YouTube, Instagram, TikTok, Snapchat और X जैसे प्लेटफॉर्म्स शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इस बैन के दायरे से इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp और Signal को बाहर रखा जा सकता है।

 

About Us

Lorem ipsum dol consectetur adipiscing neque any adipiscing the ni consectetur the a any adipiscing.

Email Us: infouemail@gmail.com

Contact: +5-784-8894-678

Empath  @2024. All Rights Reserved.