*👉🏻 बस स्टैंड पर पुलिस ने चलाया सर्च अभियान*
जालंधर,11 अप्रैल-(प्रदीप भल्ला)-बस स्टैंड पर थाना सात,बस स्टैंड चौकी व वाहन चेकिंग टीम ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया। एसीपी समीर वर्मा के दिशा-निर्देशों पर थाना सात के प्रभारी ओंकार सिंह बराड़ ने पूरे बस अड्डे की गहनता से जांच की। हर आने-जाने वाले यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई और संदिग्ध दिखाई देने वाले व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। बाहरी राज्यों से आने वाली बसों में गहनता से छानबीन की गई। इसके साथ-साथ वाहन टीम ने बस स्टैंड के अंदर बनी पार्किंग में खड़े वाहनों की तलाशी ली और बिना नम्बर के खड़े वाहनों को कब्जे में लेकर थाने भेजा। एसीपी समीर वर्मा व थाना सात के प्रभारी ओंकार सिंह बराड़ ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु के बारे में पता चलते ही पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दें और पुलिस को पूरा सहयोग करें।



