Contact Info

  • ADDRESS: Street, City, Country

  • PHONE: +(123) 456 789

  • E-MAIL: your-email@mail.com

  • Home  
  • विराट-रोहित को पीछे छोड़ शुभमन गिल ने ICC रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग, जानें नंबर 1 के ताज से कितने दूर?
- स्पोर्ट्स

विराट-रोहित को पीछे छोड़ शुभमन गिल ने ICC रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग, जानें नंबर 1 के ताज से कितने दूर?

Latest ICC Rankings: आईसीसी की तरफ से ताजा रैंकिंग जारी की गई है. ताजा रैंकिंग में शुभमन गिल को तगड़ा फायदा हुआ है. उन्होंने 3 पायदान की छलांग लगाते हुए रोहित शर्मा और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है. अब वो जल्द ही नंबर 1 की कुर्सी पर भी कब्जा कर सकते हैं. Latest […]

Latest ICC Rankings: आईसीसी की तरफ से ताजा रैंकिंग जारी की गई है. ताजा रैंकिंग में शुभमन गिल को तगड़ा फायदा हुआ है. उन्होंने 3 पायदान की छलांग लगाते हुए रोहित शर्मा और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है. अब वो जल्द ही नंबर 1 की कुर्सी पर भी कब्जा कर सकते हैं.

Latest ICC Rankings: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और कप्तान शुभमन गिल अफगानिस्तान के सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. इसके लिए उन्हें अब आईसीसी की तरफ से शानदार गिफ्ट दिया गया है. उन्होंने आईसीसी की तरफ से जारी की गई ताजा रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है. वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में इस बार उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. इसी के साथ अब उनके पास एक बार फिर से रैंकिंग में नंबर 1 का स्थान हासिल करने का मौका होगा. आइए आपको बताते हैं कि ताजा रैंकिंग के हाल क्या है. 

टीम इंडिया के बल्लेबाजों का दबदबा

आईसीसी की तरफ से जारी की गई ताजा वनडे रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल रहा है. टॉप 5 में 3 नाम भारतीय खिलाड़ियों के हैं. शुभमन गिल ने 3 नंबर की छलांग लगाई है और अब वो नंबर 2 पर पहुंच चुके हैं. उनके बाद विराट कोहली नंबर 3 पर लुढ़क गए हैं तो वहीं उनके ठीक नीचे रोहित शर्मा चौथे नंबर पर बने हुए हैं. केएल राहुल को इस रैंकिंग में 2 पायदान का नुकसान हुआ है और अब वो टॉप 10 से बाहर हो चुके हैं. न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज डैरिल मिचेल नंबर 1 पर बरकरार हैं. उनके नाम 815 रेटिंग अंक हैं तो वहीं गिल 791 रेटिंग के साथ थोड़ा पीछे ही हैं. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में गिल के पास नंबर 1 की कुर्सी पर कब्जा करने का शानदार मौका होगा.

अफगानिस्तान सीरीज में जमकर गरजा बल्ला

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए टेस्ट और वनडे सीरीज में शुभमन गिल का बल्ला जमकर गरजा था. उन्होंने इकलौते टेस्ट में बेहतरीन बल्लेबाजी की थी और सबसे ज्यादा 126 रन बनाए थे. इसके बाद वनडे में उन्होंने 2 पारियों में टीम के लिए बल्लेबाजी करते हुए 238 रन बनाए. इस  दौरान उनका स्ट्राइक रेट 135 का रहा है. वनडे में कप्तान के तौर पर उनके लिए ये पहली सीरीज जीत थी. इंग्लैंड के दौरे पर उनकी अग्नि परीक्षा होने वाली है.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

Headline Express में आपका स्वागत है — आपकी अपनी विश्वसनीय डिजिटल समाचार गाइड, जो जालंधर से शुरू होकर पूरे पंजाब, भारत और दुनिया भर की हर बड़ी ख़बर आप तक पहुँचाती है।

Email Us:info@headlineexpress.in

Contact: +91-98888999

© 2021–2026 Headline Express. All Rights Reserved.