*👉🏻 अवैध इमारतों की जांच करने पहुंची विजिलेंस टीम* *👉🏻 एसएसपी विजिलेंस खुद पहुंचे जांच करने*

जालंधर,4 जुलाई-(प्रदीप भल्ला)- निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा अवैध इमारतों पर कारवाई करने के बाद विजिलेंस विभाग भी हरकत में आ गया है। कल की तरह आज भी विजिलेंस टीम ने शहर में बनी अवैध इमारतों की जांच की। बस स्टैंड के पास बनी इमारतों की जांच करने के लिए एसएसपी विजिलेंस दलजिंदर सिंह ढिल्लों,डीएसपी सतपाल टीम सहित पहुंचे। बातचीत दौरान एसएसपी विजिलेंस ढिल्लों ने बताया कि जो इमारतें नियमों के अनुसार नहीं बनी है उनकी जांच की जा रही है। जिसकी रिपोर्ट तैयार करके विभाग को भेजी जाएगी। जब ढिल्लों से पूछा गया कि शहर में कितनी इमारतें नियमों के अनुसार नहीं बनी है या कितनी अवैध इमारतों बन चुकी है,तो उन्होंने कहा कि यह जांच का हिस्सा है इसलिए हम यह नहीं बता सकते की कितनी इमारतें अवैध हैं और कितनी नियमों के अनुसार नहीं बनाई गई है। जांच के बाद ही पूरे मामले के बारे में बताया जाएगा।

