Contact Info

  • ADDRESS: Street, City, Country

  • PHONE: +(123) 456 789

  • E-MAIL: your-email@mail.com

  • Home  
  • पंजाब में आपसी रंजिश का खूनी खेल! बाइक सवार की गोली मारकर हत्या, AAP नेता बाल-बाल बचे
- Xclusive - ताजा ख़बरें - देश विदेश - पंजाब - फ़िरोज़पुर - बठिंडा - राष्ट्रीय

पंजाब में आपसी रंजिश का खूनी खेल! बाइक सवार की गोली मारकर हत्या, AAP नेता बाल-बाल बचे

ममदोट(हैडलाइन ब्यूरो)  पंजाब के फिरोजपुर में शनिवार रात बाजार के बीच बाइक सवार दो युवकों पर गोलियां चला दी गईं. हमले में 45 साल के गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की मौत हो गई, जबकि 22 साल के हरप्रीत उर्फ हैप्पी घायल हैं. फायरिंग के दौरान मौके पर मौजूद AAP नेता बाल-बाल बच गए. पुलिस को […]

ममदोट(हैडलाइन ब्यूरो)  पंजाब के फिरोजपुर में शनिवार रात बाजार के बीच बाइक सवार दो युवकों पर गोलियां चला दी गईं. हमले में 45 साल के गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की मौत हो गई, जबकि 22 साल के हरप्रीत उर्फ हैप्पी घायल हैं. फायरिंग के दौरान मौके पर मौजूद AAP नेता बाल-बाल बच गए. पुलिस को शुरुआती जांच में इस हमले के पीछे निजी रंजिश का शक है, जिसका कनेक्शन हाल के नगर निकाय चुनाव से बताया जा रहा है.

यह घटना शनिवार रात करीब 8 बजे मामदोट के मुख्य बाजार की है. गुरप्रीत और हरप्रीत बाइक से जा रहे थे. तभी कार में आए चार हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं. गुरप्रीत को तुरंत फिरोजपुर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जबकि हरप्रीत को गंभीर हालत में लुधियाना के अस्पताल भेजा गया है.

AAP नेता भी मौके पर मौजूद थे

घटना के वक्त मामदोट नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विक्की मानी भी वहां मौजूद थे. हालांकि वह हमले में बच गए. पुलिस के मुताबिक, हमलावरों की गोलियों का निशाना उनकी कार भी बना.

गुरप्रीत का परिवार पहले कांग्रेस से जुड़ा रहा है, जबकि उनकी भाभी AAP की पार्षद हैं. इसी वजह से पुलिस हाल के निकाय चुनाव से जुड़े विवाद की कड़ी को भी देख रही है. हालांकि अभी तक हमले की पूरी वजह सामने नहीं आई है.

SSP भूपिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है. उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें रवाना की गई हैं. मामले की जांच जारी है और हमले के पीछे की पूरी वजह पता लगाने की कोशिश की जा रही है

 

About Us

Headline Express में आपका स्वागत है — आपकी अपनी विश्वसनीय डिजिटल समाचार गाइड, जो जालंधर से शुरू होकर पूरे पंजाब, भारत और दुनिया भर की हर बड़ी ख़बर आप तक पहुँचाती है।

Email Us:info@headlineexpress.in

Contact: +91-98888999

© 2021–2026 Headline Express. All Rights Reserved.