US Visa पर फिर

Contact Info

  • ADDRESS: Street, City, Country

  • PHONE: +(123) 456 789

  • E-MAIL: your-email@mail.com

  • Home  
  • नशा तस्करों के खिलाफ पंजाब पुलिस का महाअभियान, अब तक 68,850 से अधिक तस्कर गिरफ्तार
- कपूरथला - जालंधर - नवांशहर - पंजाब - होशियारपुर

नशा तस्करों के खिलाफ पंजाब पुलिस का महाअभियान, अब तक 68,850 से अधिक तस्कर गिरफ्तार

पंजाब पुलिस के राज्यव्यापी नशा विरोधी अभियान ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ के 500 दिन पूरे होने पर पुलिस ने दावा किया है कि इस दौरान 68,850 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार, 319 करोड़ रुपए की अवैध संपत्तियां जब्त और 52,432 एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि सख्त कार्रवाई, […]

पंजाब पुलिस के राज्यव्यापी नशा विरोधी अभियान ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ के 500 दिन पूरे होने पर पुलिस ने दावा किया है कि इस दौरान 68,850 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार, 319 करोड़ रुपए की अवैध संपत्तियां जब्त और 52,432 एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि सख्त कार्रवाई, जनभागीदारी और जागरूकता पर आधारित रणनीति के कारण राज्य में नशा तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

1 मार्च 2025 को शुरू हुआ था अभियान

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को बताया कि 1 मार्च 2025 को शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 52,432 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इस दौरान 68,850 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 629 बड़े तस्कर भी शामिल हैं। इन तस्करों के पास से दो-दो किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 करोड़ रुपए है। डीजीपी ने बताया कि कार्रवाई के साथ-साथ राज्य सरकार ने नशे के आदी लोगों के पुनर्वास पर भी जोर दिया है।

ध्वस्त किए गए अवैध निर्माण

एनडीपीएस एक्ट की धारा 64ए के तहत 10,917 लोगों को अभियोजन से छूट देकर इलाज और पुनर्वास का अवसर प्रदान किया गया। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) के प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नीलाभ किशोर ने बताया कि अभियान के दौरान नशा तस्करी से अर्जित 319 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्तियां अटैच या जब्त की गईं। इसके अलावा नशे की कमाई से सरकारी जमीन पर बनाए गए अवैध निर्माण भी ध्वस्त किए गए। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई नशा तस्करों और उनकी अवैध संपत्ति के खिलाफ पंजाब पुलिस की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का स्पष्ट संदेश है।

ड्रग हेल्पलाइन को मिली बड़ी सफलता

अभियान के दौरान शुरू की गई ‘सेफ पंजाब एंटी ड्रग हेल्पलाइन’ (97791-00200) को भी बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के अनुसार हेल्पलाइन पर अब तक 46,342 गोपनीय सूचनाएं प्राप्त हुईं, जिनके आधार पर 22,960 नशा तस्करों की गिरफ्तारी संभव हुई। पुलिस का कहना है कि इससे लोगों का भरोसा बढ़ा है और समुदाय आधारित पुलिसिंग को मजबूती मिली है। यादव ने दावा किया कि एनडीपीएस मामलों में पंजाब पुलिस की 89 प्रतिशत दोषसिद्धि दर देश में सबसे अधिक है।

उन्होंने इसका श्रेय बेहतर जांच, वैज्ञानिक साक्ष्य संग्रह और अभियोजन एजेंसियों के साथ समन्वय को दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस 24,000 से अधिक ग्राम रक्षा समितियों और उनके 1.25 लाख से ज्यादा सदस्यों के सहयोग से गांव स्तर पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है। इसके अलावा स्कूलों, कॉलेजों, सामाजिक संगठनों और समुदायों के सहयोग से जागरूकता अभियान, खेल प्रतियोगिताएं और युवा संवाद कार्यक्रम भी लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि अभियान के 500 दिन पूरे होना केवल एक पड़ाव है। पंजाब पुलिस संगठित नशा तस्करी गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई और तेज करेगी तथा जनसहभागिता को और मजबूत बनाते हुए नशामुक्त पंजाब के लक्ष्य की दिशा में अपना अभियान जारी रखेगी।

About Us

Headline Express में आपका स्वागत है — आपकी अपनी विश्वसनीय डिजिटल समाचार गाइड, जो जालंधर से शुरू होकर पूरे पंजाब, भारत और दुनिया भर की हर बड़ी ख़बर आप तक पहुँचाती है।

Email Us:info@headlineexpress.in

Contact: +91-98888999

© 2021–2026 Headline Express. All Rights Reserved.