Contact Info

  • ADDRESS: Street, City, Country

  • PHONE: +(123) 456 789

  • E-MAIL: your-email@mail.com

  • Home  
  • कैबिनेट मंत्री ने 96 लाख रुपये से भगवान वाल्मीकि भवन के नवीनीकरण के काम का नींव पत्थर रखा
- जालंधर - पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने 96 लाख रुपये से भगवान वाल्मीकि भवन के नवीनीकरण के काम का नींव पत्थर रखा

जालंधर, 23 अगस्त 2026-(प्रदीप भल्ला)-पंजाब के बागवानी एवं रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज 120 फुट्टी रोड पर स्थित भगवान वाल्मीकि जी भवन के 96 लाख रुपये की लागत से होने वाले नवीनीकरण के काम का नींव पत्थर रखा। इस परियोजना के तहत भवन के नवीनीकरण और सुंदरीकरण के अलावा जरूरी मुरम्मत के […]

जालंधर, 23 अगस्त 2026-(प्रदीप भल्ला)-पंजाब के बागवानी एवं रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज 120 फुट्टी रोड पर स्थित भगवान वाल्मीकि जी भवन के 96 लाख रुपये की लागत से होने वाले नवीनीकरण के काम का नींव पत्थर रखा। इस परियोजना के तहत भवन के नवीनीकरण और सुंदरीकरण के अलावा जरूरी मुरम्मत के साथ-साथ नए कम्युनिटी हॉल, फर्श और रंग-रोगन के काम पूरे किए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यह परियोजना थोड़े समय में ही पूरी कर ली जाएगी।
राज्य सरकार की प्रत्येक वर्ग की भलाई की वचनबद्धता को दोहराते हुए श्री भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री, पंजाब स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को योजनाबद्ध और उचित ढंग से करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश को खुशहाल और विकसित राज्य बनाने के लिए लगातार गंभीर प्रयास जारी है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने लोगों को भगवान वाल्मीकि जी द्वारा विश्वव्यापी भाईचारे की सद्भावना के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया और सभी समुदायों में प्यार तथा सद्भावना की आवश्यकता पर जोर दिया। इस मौके पर पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चंदन ग्रेवाल तथा अन्य भी गणमान्य भी मौजूद थे।

About Us

Headline Express में आपका स्वागत है — आपकी अपनी विश्वसनीय डिजिटल समाचार गाइड, जो जालंधर से शुरू होकर पूरे पंजाब, भारत और दुनिया भर की हर बड़ी ख़बर आप तक पहुँचाती है।

Email Us:info@headlineexpress.in

Contact: +91-98888999

© 2021–2026 Headline Express. All Rights Reserved.