महाराष्ट्र (हैडलाइन ब्यूरो) महाराष्ट्र के मालेगांव से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां बैलपोला त्योहार के दिन प्रसाद खिलाते समय एक बैल ने करीब तीन तोला सोने का मंगलसूत्र निगल लिया। किसान को काफी देर तक यह पता नहीं चल सका कि दोनों बैलों में से किसने मंगलसूत्र निगला है।इसके बाद पशु चिकित्सकों ने आधुनिक एक्स-रे जांच के जरिए बैल के पाचन तंत्र में मंगलसूत्र की सही जगह का पता लगाया। छोटी सर्जरी के जरिए बैल के पेट से तीन तोला सोने की चेन सुरक्षित निकाल ली गई। इससे किसान शिवाजी बोरसे को बड़ी राहत मिली।त्योहार के दिन मालेगांव वनपत के किसान शिवाजी बोरसे ने बैलों की पूजा कर उन्हें नैवेद्य चढ़ाया था। इसी दौरान एक बैल ने मंगलसूत्र भी निगल लिया।

