GRP के ASI पर

Contact Info

  • ADDRESS: Street, City, Country

  • PHONE: +(123) 456 789

  • E-MAIL: your-email@mail.com

  • Home  
  • GRP के ASI पर अंधाधुंध फायरिंग, बाल-बाल बची जान, अस्पताल में भर्ती
- Xclusive - अमृतसर - पंजाब - राष्ट्रीय

GRP के ASI पर अंधाधुंध फायरिंग, बाल-बाल बची जान, अस्पताल में भर्ती

अमृतसर हैडलाइन ब्यूरो  अमृतसर के अजनाला थाने में तैनात ASI सुखचैन सिंह पर जगदेव खुर्द के पास फायरिंग की गई. गोली उनकी बाजू को छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गए. उन्हें अजनाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पंजाब के अमृतसर में GRP के ASI सुखचैन सिंह पर उस वक्त गोली […]

अमृतसर हैडलाइन ब्यूरो  अमृतसर के अजनाला थाने में तैनात ASI सुखचैन सिंह पर जगदेव खुर्द के पास फायरिंग की गई. गोली उनकी बाजू को छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गए. उन्हें अजनाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पंजाब के अमृतसर में GRP के ASI सुखचैन सिंह पर उस वक्त गोली चला दी गई, जब वह ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे. जगदेव खुर्द के पास तीन युवक उनके पीछे आए और अचानक फायरिंग कर दी. गोली उनकी बाजू को छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें अजनाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर है.

भाई की हत्या से जुड़ा हो सकता है केस
पीड़ित पुलिसकर्मी का कहना है कि उनकी व्यक्तिगत तौर पर किसी से कोई रंजिश नहीं है. हालांकि, उन्हें शक है कि इस हमले का संबंध उनके भाई के पुराने हत्या मामले से हो सकता है. उनके मुताबिक, इस मामले में अदालती कार्रवाई और गवाही लगभग पूरी हो चुकी है, जिसके चलते उन्हें आरोपी पक्ष पर शक है. पीड़ित ने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए.

About Us

Headline Express में आपका स्वागत है — आपकी अपनी विश्वसनीय डिजिटल समाचार गाइड, जो जालंधर से शुरू होकर पूरे पंजाब, भारत और दुनिया भर की हर बड़ी ख़बर आप तक पहुँचाती है।

Email Us:info@headlineexpress.in

Contact: +91-98888999

© 2021–2026 Headline Express. All Rights Reserved.