• Home  
  • दिल्ली के पूर्व मंत्री AAP नेता सत्येंद्र जैन को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गिरफ्तार
- ताजा ख़बरें - देश विदेश - राष्ट्रीय

दिल्ली के पूर्व मंत्री AAP नेता सत्येंद्र जैन को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गिरफ्तार

दिल्ली( हैडलाइन ब्यूरो )आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली सरकार  की एंटी-करप्शन ब्रांच (ACB) ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सत्येंद्र कुमार जैन, GNCTD के पूर्व जल मंत्री उदित प्रकाश राय (IAS), दिल्ली जल बोर्ड […]

दिल्ली( हैडलाइन ब्यूरो )आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गिरफ्तार कर लिया है.

दिल्ली सरकार  की एंटी-करप्शन ब्रांच (ACB) ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

  1. सत्येंद्र कुमार जैन, GNCTD के पूर्व जल मंत्री
  2. उदित प्रकाश राय (IAS), दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व CEO
  3. अंकित श्रीवास्तव, दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व कॉन्ट्रैक्टुअल कंसल्टेंट
  4. नागेंद्र यादव, M/s AN एंटरप्राइजेज के मालिक
  5. राजा कुमार कुर्रा, M/s यूरोटेक एनवायरनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक
  6. पंकज वर्मा, M/s सृजनहार के मालिक (निजी व्यक्ति).

क्या है आरोप?

यह मामला GNCTD के डायरेक्टरेट ऑफ विजिलेंस की शिकायत पर दर्ज किया गया था. शिकायत दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स (STPs) को बेहतर बनाने/अपग्रेड करने की टेंडर प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं, टेंडर की शर्तों में हेरफेर और आपराधिक साजिश से जुड़ी थी.

इन धाराओं के तहत हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई FIR नंबर 10/2024 (तारीख 11.05.2024) के सिलसिले में की गई है. यह FIR, GNCTD की एंटी-करप्शन ब्रांच पुलिस स्टेशन में ‘प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट, 1988’ (2018 में संशोधित) की धाराओं 7/7A/9/13 और IPC की धाराओं 420/409/418/120-B के तहत दर्ज की गई थी.

About Us

Headline Express में आपका स्वागत है — आपकी अपनी विश्वसनीय डिजिटल समाचार गाइड, जो जालंधर से शुरू होकर पूरे पंजाब, भारत और दुनिया भर की हर बड़ी ख़बर आप तक पहुँचाती है।

Email Us:info@headlineexpress.in

Contact: +91-98888999

© 2021–2026 Headline Express. All Rights Reserved.