Contact Info

  • ADDRESS: Street, City, Country

  • PHONE: +(123) 456 789

  • E-MAIL: your-email@mail.com

  • Home  
  • 100 बार खूनदान करके लोगों को नया जीवन देने वाले सुनील टंडन को स्वतंत्रता दिवस पर किया सम्मानित
- Uncategorized - जालंधर - पंजाब

100 बार खूनदान करके लोगों को नया जीवन देने वाले सुनील टंडन को स्वतंत्रता दिवस पर किया सम्मानित

आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत उपस्थित थे। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। वहीं 100 बार खूनदान करके लोगों को नया जीवन देने वाले वाले (पीएसपीसीएल) […]

आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत उपस्थित थे। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। वहीं 100 बार खूनदान करके लोगों को नया जीवन देने वाले वाले (पीएसपीसीएल) बूटा मंडी दफ्तर में कार्यरत सुनील टंडन को सम्मानित किया गया। आज स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान केबिनेट मंत्री महिंदर भगत के हाथों से उन्हें विशेष सम्मान प्राप्त हुआ। सुनील टंडन को यह सम्मान 100 बार खूनदान करने के कारण मिला है जो कि एक बहुत बड़ी समाज सेवा है। उनके द्वारा किये गए खूनदान से 100 लोगों को नया जीवन मिला है। सुनील टंडन ने इसके लिए पंजाब सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

About Us

Headline Express में आपका स्वागत है — आपकी अपनी विश्वसनीय डिजिटल समाचार गाइड, जो जालंधर से शुरू होकर पूरे पंजाब, भारत और दुनिया भर की हर बड़ी ख़बर आप तक पहुँचाती है।

Email Us:info@headlineexpress.in

Contact: +91-98888999

© 2021–2026 Headline Express. All Rights Reserved.