*👉🏻 दोआबा चौक के पास ढाबे की आड़ में हो रहा है अवैध निर्माण* *👉🏻 पहले भाजपा अब कांग्रेसी कर रहे अवैध निर्माण, निगम बना हुआ है अनजान*
जालंधर- दोआबा चौक के पास एक ढाबे की आड़ में धड़ल्ले से अवैध निर्माण हो रहा है। निगम प्रशासन इस बारे जानते हुए भी अनजान बना हुआ है। सूत्रों
से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक कांग्रेसी नेता द्वारा ढाबे के पिछली तरफ अवैध निर्माण किया जा रहा है । जिसके चलते बकायदा पिलर खड़े कर दिए गए हैं। पता चला है कि यह अवैध निर्माण मंदिर की जमीन पर किया जा रहा है। उक्त कांग्रेसी नेता ने पहले भी उसी ढाबे के पास एक और जगह निर्माण किया हुआ है। गौरतलब है कि जिस जगह पर अवैध निर्माण हो रहा है उसी जगह के पास अकाली-भाजपा गठबंधन शासनकाल में भाजपा नेता द्वारा अवैध निर्माण किए जाने पर काफी हो हल्ला मचा था। जिस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने धरना प्रदर्शन भी किया था और मामले को काफी उठाया था। अब देखने योग्य होगा कि क्या निगम प्रशासन अब भाजपा नेता के तोड़े गए अवैध निर्माण की तरह यह भी अवैध निर्माण तोड़ती है या नहीं । जिस कांग्रेसी नेता द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा है उसकी कांग्रेस के नेताओं में अच्छी पैठ है।


