*👉🏻 शहर का माहौल खराब करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई:- पुलिस कमिश्नर सिन्हा*

जालंधर,17 अप्रैल-(प्रदीप भल्ला)- पुलिस कमिश्नर प्रवीण कुमार सिन्हा ने शहर निवासियों को अफवाहों से दूर रहने और शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने बताया है कि शहर में शांति बनाए रखने के लिए आरएएफ की दो टुकड़ियां, बीएसएफ की चार टुकड़ियों के इलावा पंजाब पुलिस के मुलाजिम तैनात किए हुए हैं। पुलिस कमिश्नर प्रवीण कुमार सिन्हा ने कहा है कि अगर शहर में कोई धरना प्रदर्शन या जुलूस निकालना है तो उसकी पहले इजाजत लेनी होगी। अगर कोई ऐसा नहीं करता तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर शहर में होने वाले सभी समारोहों धरना-प्रदर्शनों की वीडियोग्राफी करवाई जा रही है। जिसके आधार पर शरारत करने वाले व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शहर में अगर कोई गलत या झूठी अफवाह फैलाता है तो उस पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कमिश्नर प्रवीण कुमार सिन्हा ने लोगों से कहा है कि वह उनकी सुरक्षा के लिए हर समय तैयार हैं। लेकिन वह झूठी अफवाहों से बचें और शांति बनाए रखें।

