*👉🏻 ऐसा क्या हुआ की 9वीं कक्षा की छात्रा ने लगा दी स्कूल की छत से छलांग*
जालंधर- थाना सात के अंतर्गत पड़ती छोटी बारादरी में स्थित केंब्रिज स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती छात्रा (हैप्पी काल्पनिक नाम) ने स्कूल की छत से छलांग लगा दी। लेकिन स्कूल प्रबंधन ऐसे किसी मामले से साफ इंकार कर रहा है। स्कूल प्रबंधन की मानी जाए तो वह कह रहे हैं कि छात्रा का पैर स्लिप हो गया था जिस कारण वह छत से गिर गई। गंभीर अवस्था में घायल छात्रा को तुरंत निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया। स्कूल की छत से छात्रा के गिरने की सूचना मिलते ही थाना 7 की पुलिस मौके पर जांच करने के लिए पहुंची। छात्रा ने छत से छलांग लगाई है या उसका पैर स्लिप हुआ है इस मामले की जांच चल रही है और वही दूसरी तरफ छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है।




