लुटेरा नशीले पदार्थ सहित काबू
जालंधर,16 अप्रैल-(प्रदीप भल्ला)- थाना लांबड़ा कि पुलिस ने लूटपाट करने वाले एक व्यक्ति को नशीले पदार्थ सहित काबू किया है। जानकारी देते हुए थाना लांबड़ा के प्रभारी पुष्पबाली ने बताया कि वह वंडरलैंड नजदीक ताजपुर रोड पर मौजूद थे कि बाइक पर आते एक युवक को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख बाइक सवार घबरा गया और वापस मुड़ने लगा। पुलिस पार्टी ने तुरंत उसे काबू कर तलाशी ली तो उसके पास से 50 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। आरोपी पर मामला दर्ज कर पूछताछ की गई उसने बताया कि वह लोगों से खेती-बाड़ी का काम करने का कहकर रास्ते में रोकता था और उनका मोबाइल छीन कर फरार हो जाता था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल व 5 मोबाइल बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गुरिंदर पुत्र कुलवंत सिंह निवासी शेखूपुरा कपूरथला बताया। आरोपी पर मामला दर्ज कर आगे पूछताछ की जा रही है।

