*👉🏻 कोठी में बनाये गए खिलौनो के गोदाम में आग* *👉🏻 दमकल विभाग की 10 गाड़ियां पहुंची आग बुझाने*
जालंधर,31 मई-(प्रदीप भल्ला)-थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत पड़ते राजा गार्डन में कोठी में बनाये गए खिलौनो के गोदाम (सन शाइन) को आग लग गई। आग के कारण सारे खिलौने जलकर राख हो गए। गोदाम मालिक लवकेश खन्ना ने बताया कि उन्हें इलाका निवासियों का फोन आया कि आपके गोदाम में आग लगी है। जब मौके पर पहुंचे तो आग भीषण रूप ले चुकी थी। आग के बारे में इलाका निवासियों ने दमकल विभाग को भी सूचना दे दी थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझानी शुरू की। आग बुझाने में 10 से ज्यादा गाड़ियां लग चुकी हैं और 40 लाख के करीब का नुकसान हुआ है।


