*👉🏻 ज्यूलरी शॉप में लुटेरों का धावा* *👉🏻 आधा दर्जन लुटेरों ने ज्यूलर्स से लूटे तीस हजार* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर कि लुटेरों ने कैसे दिया वारदात को अंजाम सिर्फ www.headlineexpress.in पर*
जालंधर,20 जून-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)- थाना 8 के अंतर्गत पड़ते शिव नगर सोढल रोड पर स्थित कुमार ज्वेलर्स नामक दुकान में आधा दर्जन लुटेरों ने धावा बोलकर तीस हजार की नकदी लूट ली। जानकारी देते हुए दुकान मालिक मनोज कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी शिवनगर ने बताया कि वह अपनी रिश्तेदार दो महिलाओं के साथ दुकान पर बैठा हुआ था। करीब 2:15 बजे तीन युवक दुकान में आए और तीन बाहर खड़े रहे। युवकों के अंदर आते ही रिश्तेदार महिलाओं ने समझा कि वह ग्राहक है,इसलिए वह उठकर बाहर जाने लगी। लेकिन तभी युवकों ने तेजधार हथियार और बंदूक निकाल ली और महिलाओं को भी दुकान में बैठा दिया। जैसे ही एक युवक मनोज कुमार पर हमला करने लगा तो महिला ने उसे रोका और उसका विरोध किया। लुटेरों ने सभी को एक तरफ बिठा दिया और गल्ले में पड़ी हुई तीस हजार की नकदी लूट कर फरार हो गए। घटना की सारी रिकॉर्डिंग दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित दुकानदार ने इसकी सूचना तुरंत थाना 8 की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना 8 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।


