Contact Info

  • ADDRESS: Street, City, Country

  • PHONE: +(123) 456 789

  • E-MAIL: your-email@mail.com

  • Home  
  • जालंधर में लूटपाट गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 आरोपी काबू!एक लुटेरे की टांग टूटी,नशीली गोलियां भी हुई बरामद
- जालंधर - ताजा ख़बरें - पंजाब

जालंधर में लूटपाट गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 आरोपी काबू!एक लुटेरे की टांग टूटी,नशीली गोलियां भी हुई बरामद

जालंधर(प्रदीप भल्ला) पुलिस कमिश्नरेट जालंधर ने शहर में लूट और झपटमारी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तेजधार हथियार दिखाकर मोबाइल फोन लूटने वाले 4 आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 लूटे गए मोबाइल फोन, 2 मोटरसाइकिल और 30 नशीली गोलियां बरामद […]

जालंधर(प्रदीप भल्ला) पुलिस कमिश्नरेट जालंधर ने शहर में लूट और झपटमारी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तेजधार हथियार दिखाकर मोबाइल फोन लूटने वाले 4 आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 लूटे गए मोबाइल फोन, 2 मोटरसाइकिल और 30 नशीली गोलियां बरामद की हैं।पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त को भगत सिंह कॉलोनी स्थित बाबा बालक नाथ मोड़ के पास एक व्यक्ति को चार मोटरसाइकिल सवार युवकों ने दातर दिखाकर रोक लिया और उसका Oppo मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए थे। मामले में थाना डिवीजन नंबर-1 में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सुहेल खान, अभिषेक उर्फ गंजा और रिशव यादव को गिरफ्तार किया, जबकि उनके एक नाबालिग साथी को भी मोटरसाइकिल समेत काबू किया गया। आरोपियों से लूटा गया Oppo मोबाइल, एक अन्य AT&T मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई Splendor मोटरसाइकिल बरामद हुई। मोटरसाइकिल की तलाशी के दौरान 30 नशीली गोलियां भी मिलीं, जिसके बाद NDPS Act के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अन्य Splendor मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और मामले में आगे की जांच जारी है।

About Us

Headline Express में आपका स्वागत है — आपकी अपनी विश्वसनीय डिजिटल समाचार गाइड, जो जालंधर से शुरू होकर पूरे पंजाब, भारत और दुनिया भर की हर बड़ी ख़बर आप तक पहुँचाती है।

Email Us:info@headlineexpress.in

Contact: +91-98888999

© 2021–2026 Headline Express. All Rights Reserved.