*👉🏻 इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में चोरों का धावा* *👉🏻 4 एलईडी व 45 हज़ार की नकदी चुराई*
जालंधर,27 जून-(प्रदीप भल्ला)-चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वह दिन के उजाले में भी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। आज सुबह 5 बजे चोरों ने एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम को निशाना बना 4 एलईडी और 45 हज़ार की नकदी चुरा ली। पाल इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक इंदरपाल सिंह पुत्र स.कुलवंत सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह फोन आया कि आपके शोरूम का शटर टूटा हुआ है। जब वह आये तो उनसे पहले ही पुलिस आ चुकी थी और जांच कर रही थी। शोरूम पर पहुंचने के बाद जब सीसीटीवी की फुटेज देखी तो पता चला कि सुबह साढ़े 4-5 बजे के बीच एक मारुति कार आ कर रुकी और उसे में से दो व्यक्ति बाहर आये और वारदात को अंजाम दे निकल गए। चोरों के हौंसले इतने बुलंद थे कि उन्हें सैर कर रहे लोगों का भी डर नहीं था। थाना पांच की पुलिस मौके पर जांच कर रही है।
