*👉🏻 नशीले पदार्थ सहित दो काबू*
जालंधर,27 जून-(प्रदीप भल्ला)- सीआईए स्टाफ ने नशीले पदार्थों सहित दो व्यक्तियों को काबू किया है। जिनमें से एक थाना 6 में किसी मामले में भगौड़ा हो चुका है। सीआईए स्टाफ की पुलिस ने डीएवी कॉलेज नहर के पास शक के आधार पर दो व्यक्तियों को काबू किया। जिनकी तलाशी लेने पर दोनों के पास से 75 ग्राम हेरोइन और सौ ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनू गिल उर्फ रॉकी पुत्र गुलजार सिंह निवासी न्यू संतोखपुरा और जतिंदर कुमार और जैंसी पुत्र राजेश कुमार निवासी न्यू संतोखपुरा के रूप में हुई है। आरोपी सोनू गिल पर थाना 6 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। जिसमें वह भगौड़ा करार हो चुका है। आरोपियों पर थाना एक में मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा रही है।



