Contact Info

  • ADDRESS: Street, City, Country

  • PHONE: +(123) 456 789

  • E-MAIL: your-email@mail.com

Some Populer Post

  • Home  
  • CIA स्टाफ के मुलाजिमों से परेशान युवक ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप,सुसाइड नोट भी मिला
- Xclusive - जालंधर - ताजा ख़बरें - देश विदेश - पंजाब

CIA स्टाफ के मुलाजिमों से परेशान युवक ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप,सुसाइड नोट भी मिला

जालंधर (ज्ञान सिंह): जालंधर के गांव जंडू सिंघा में एक युवक ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गांव जंडू सिंघा निवासी तरसेम सिंह के बेटे दविंदर सिंह के रूप में हुई है। मृतक की मां और परिवार के सदस्यों के अनुसार, 18 अगस्त को गांव के ही रहने वाले और CIA […]

जालंधर (ज्ञान सिंह): जालंधर के गांव जंडू सिंघा में एक युवक ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गांव जंडू सिंघा निवासी तरसेम सिंह के बेटे दविंदर सिंह के रूप में हुई है।

मृतक की मां और परिवार के सदस्यों के अनुसार, 18 अगस्त को गांव के ही रहने वाले और CIA स्टाफ में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात नवजोत सिंह दविंदर सिंह के घर आए थे। परिवार का आरोप है कि उन्होंने दविंदर सिंह के साथ मारपीट की और उसे पुलिस से उठवा ले जाने की धमकी भी दी।

परिवार के मुताबिक, इस घटना के बाद दविंदर सिंह मानसिक रूप से परेशान था। करीब दो दिन पहले उसने आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी और अपने मोबाइल फोन पर एक वीडियो बनाया था। हालांकि, उस समय परिवार वालों ने उसे समझाकर ऐसा कदम उठाने से रोक लिया था।

लेकिन सोमवार सुबह दविंदर सिंह का शव घर के पीछे एक पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

परिवार का दावा है कि दविंदर सिंह द्वारा लिखा गया एक नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए CIA स्टाफ के SI नवजोत सिंह, जसकरण सिंह और तनवीर कौर को जिम्मेदार ठहराया है। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

About Us

Headline Express में आपका स्वागत है — आपकी अपनी विश्वसनीय डिजिटल समाचार गाइड, जो जालंधर से शुरू होकर पूरे पंजाब, भारत और दुनिया भर की हर बड़ी ख़बर आप तक पहुँचाती है।

Email Us:info@headlineexpress.in

Contact: +91-98888999

© 2021–2026 Headline Express. All Rights Reserved.