*👉🏻 भाजपाइयों ने फूंका कैप्टन सरकार का पुतला* *👉🏻 नशे के खिलाफ खोला मोर्चा*
जालंधर,2 जुलाई-(प्रदीप भल्ला)- नशे के कारण मर रहे नौजवानों और किसानों द्वारा की जा रही आत्महत्या को लेकर भाजपाइयों ने कैप्टन सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन किया। आज सुबह श्री राम चौक में भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण लाल ढल्ल, पूर्व विधायक मनोरंजन कालिया, केडी भंडारी, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहिंदर भगत की अगुवाई में जिला प्रधान रमेश शर्मा,युवा भाजपा के पंजाब प्रधान सन्नी शर्मा ने मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला फूंक प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में सैकड़ों भाजपाई मौजूद थे। प्रदर्शन से पहले संबोधित करते हुए पूर्व विधायक केडी भंडारी व मनोरंजन कालिया ने कहा कि कैप्टन सरकार ने दावा किया था कि वह 4 महीनों में पंजाब से नशे को खत्म कर देंगे और किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। लेकिन इसके बावजूद नशे की बिक्री सरेआम हो रही है जिस कारण नौजवान नशे की दलदल में धंसता चला जा रहा है। महंगाई के कारण और उनकी फसल की सही कीमत है ना मिलने के कारण एक तो किसान पहले से ही परेशान हैं। दूसरी तरफ कर्जे का बोझ उन्हें आत्महत्या करने पर मजबूर कर रहा है। कैप्टन अमरिंदर सिंह को चाहिए कि वह अपने किए हुए वादे पूरे करें अन्यथा अपने पद से इस्तीफा दे। इस पुतला फूंक प्रदर्शन में रवि महेंद्रू,ऋतुराज मोती, रजत महेंद्रू,राजेश जैन,शाम शर्मा,डॉ. वालिया,विजय कालिया,पुनीत शुक्ला,राकेश गोयल,विकास ढल्ल,अरुण बजाज,राजीव वालिया,गुरमीत निक्का,अभी सिक्का,डम्पी सिक्का,आशु ढल्ल,वरिंदर शर्मा गुड्डू,सोनू हंस,विनय सभ्रवाल,अजय जगोता,सुनील गुम्भर,अनिल सच्चर,डॉ. कम्बोज सहित सैंकड़ों भाजपाई मौजूद थे।


