Contact Info

  • ADDRESS: Street, City, Country

  • PHONE: +(123) 456 789

  • E-MAIL: your-email@mail.com

  • Home  
  • नेपाल बाढ़: नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 538 हुई, राहत कार्य तेज
- देश विदेश - राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़: नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 538 हुई, राहत कार्य तेज

नेपाल हैडलाइन ब्यूरो नेपाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के बाद चलाए जा रहे तलाशी अभियान में आठ जिलों से और शव मिलने के बाद शुक्रवार को मृतकों की संख्या 538 तक पहुंच गई। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने तिब्बत सीमा पर बनी झील में जलस्तर बढ़ने के कारण भोटेकोशी और त्रिशूली क्षेत्रों में फिर से बाढ़ […]

नेपाल हैडलाइन ब्यूरो नेपाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के बाद चलाए जा रहे तलाशी अभियान में आठ जिलों से और शव मिलने के बाद शुक्रवार को मृतकों की संख्या 538 तक पहुंच गई। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने तिब्बत सीमा पर बनी झील में जलस्तर बढ़ने के कारण भोटेकोशी और त्रिशूली क्षेत्रों में फिर से बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है। हालात को देखते हुए सेना सहित 7,451 सुरक्षाकर्मी राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

शिरीष बी प्रधान काठमांडू, 28 अगस्त नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद तलाश और बचाव अभियान के दौरान और शव बरामद होने से मृतकों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 538 हो गई। इस बीच, तिब्बत की सीमा पर हिमस्खलन के कारण बनी एक झील के जलस्तर में वृद्धि से फिर से बाढ़ आने के खतरे को देखते हुए अभियान सावधानी के साथ चलाया जा रहा है। नेपाल पुलिस ने एक बयान में कहा कि आठ जिलों से शव बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, नवलपरासी पूर्व से 134, चितवन से 221, गोरखा से 46 और नुवाकोट से 37 शव बरामद किए गए हैं। इसी तरह, धादिंग से 33, तनहूं से 28, नवलपरासी पश्चिम से 27 और रसुवा से 12 शव बरामद किए गए हैं। बयान के अनुसार, इस घटना के तीसरे दिन भी तलाशी और बचाव अभियान जारी रहा।

इसके लिए 7,451 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया, जिनमें नेपाल सेना के 2,391 जवान भी शामिल हैं। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) ने कहा कि इस सप्ताह की शुरुआत में जिस स्थान पर विनाशकारी अचानक बाढ़ आई थी, वहां जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र में एक और बाढ़ आने का खतरा बढ़ गया है। यह चेतावनी बुधवार को आई उस अचानक बाढ़ के बाद जारी की गई है, जिसने रसुवा और मध्य नेपाल के अन्य हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया था।

About Us

Headline Express में आपका स्वागत है — आपकी अपनी विश्वसनीय डिजिटल समाचार गाइड, जो जालंधर से शुरू होकर पूरे पंजाब, भारत और दुनिया भर की हर बड़ी ख़बर आप तक पहुँचाती है।

Email Us:info@headlineexpress.in

Contact: +91-98888999

© 2021–2026 Headline Express. All Rights Reserved.