Contact Info

  • ADDRESS: Street, City, Country

  • PHONE: +(123) 456 789

  • E-MAIL: your-email@mail.com

  • Home  
  • बाथरूम में मिला 22 वर्षीय महिला का शव, पति और बच्चा लापता
- ताजा ख़बरें - देश विदेश - राष्ट्रीय

बाथरूम में मिला 22 वर्षीय महिला का शव, पति और बच्चा लापता

शाहबाद डेरी (हैडलाइन ब्यूरो) दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. प्रहलादपुर बांगर गांव के एक घर के बाथरूम में 22 साल की महिला सबिला खातून का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है. घटना की सूचना 29 अगस्त 2026 को पुलिस को मिली. वारदात के बाद से ही मृतक महिला […]

शाहबाद डेरी (हैडलाइन ब्यूरो) दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. प्रहलादपुर बांगर गांव के एक घर के बाथरूम में 22 साल की महिला सबिला खातून का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है. घटना की सूचना 29 अगस्त 2026 को पुलिस को मिली. वारदात के बाद से ही मृतक महिला का पति और उनका छोटा बच्चा घर से गायब हैं.

मृतका की पहचान सबिला खातून, पत्नी मोहम्मद लालबाबू के रूप में हुई है. मृतका के भाई और मामले के शिकायतकर्ता मोहम्मद गुलाब ने पुलिस को बताया कि सबिला की शादी करीब दो साल पहले मोहम्मद लालबाबू से हुई थी और वे दोनों प्रहलादपुर बांगर में रह रहे थे.

जीजा और भांजे घर पर नहीं

जब मोहम्मद गुलाब अपनी बहन के घर पहुंचे, तो उन्होंने सबिला को घर के बाथरूम में मृत पाया. उस वक्त उनका जीजा (लालबाबू) और बच्चा दोनों घर में नहीं मिले.

दिल्ली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीएसए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है. दिल्ली पुलिस ने थाना शाहबाद डेरी में इस संबंध में FIR संख्या 561/26, धारा 103(1) BNS / 302 IPC (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.  इसके साथ ही पुलिस की टीमें फरार पति की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं और मामले की आगे की जांच जारी है.

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, क्योंकि महिला का शव घर के बाथरूम में मिला जबकि उसका पति और बच्चा घटना के बाद से लापता हैं. जांच अधिकारी आसपास के लोगों से पूछताछ कर रहे हैं और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना से पहले और बाद की गतिविधियों का पता लगाया जा सके. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों और घटनाक्रम की तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी.

About Us

Headline Express में आपका स्वागत है — आपकी अपनी विश्वसनीय डिजिटल समाचार गाइड, जो जालंधर से शुरू होकर पूरे पंजाब, भारत और दुनिया भर की हर बड़ी ख़बर आप तक पहुँचाती है।

Email Us:info@headlineexpress.in

Contact: +91-98888999

© 2021–2026 Headline Express. All Rights Reserved.