*👉🏻 पापा व्हिस्की, हीट सेवन और बक्शी टावर पर पहुंची विजिलेंस टीम*

जालंधर 5 जुलाई-(प्रदीप भल्ला)- अवैध निर्माणों के खिलाफ चंडीगढ़ और जालंधर की विजिलेंस टीम का निरीक्षण अभियान आधे हफ्ते से जारी है। विजिलेंस की संयुक्त टीम आज सुबह माडल टाउन स्थित पापा व्हिस्की पब,हीट सेवन और बक्शी टॉवर में पहुंची और दस्तावेजों की जांच शुरू की। गौरतलब है कि पिछले माह निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने इन इमारतों पर छापेमारी की थी और इन्हें अवैध करार दिया गया था। जिसके बाद विजिलेंस टीम ने अवैध करार दी गई इमारतों की जांच करनी शुरू की। जांच दौरान विजिलेंस अधिकारी दस्तावेजों को जांचने के साथ-साथ अवैध निर्माण की पैमाइश भी कर रही है। निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पिछले माह जांच दौरान 93 अवैध निर्माणों और कॉलोनियों की लिस्ट जारी की थी। जिस के बाद विजिलेंस विभाग द्वारा जांच का दौर तेजी से शुरू कर दिया था। जांच के कारण बिल्डरों और क्लोनाईज़रों में डर पैदा हो गया है।
