*👉🏻 नशा सप्लायर सोनू भाजी गिरफ्तार, 2 दिन के पुलिस रिमांड पर*
जालंधर,7 जुलाई-(हैडलाइन डेस्क)- किशनपुरा में नशा तस्कर पर गोली चलाने वाला मेन नशा सप्लायर सोहनलाल उर्फ सोनू पाजी पुत्र जीतराम निवासी जिला मोगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया है। रिमांड दौरान पुलिस आरोपी से नशा तस्करों के साथ लिंक और उसके पास से मिले असले के बारे में पता करेगी। आरोपी की गिरफ्तारी के बारे में पुलिस जल्द ही पत्रकारवार्ता कर खुलासा करेगी।

