*👉🏻 समय पाबंदी के बावजूद टिप्पर आया शहर में* *👉🏻 कॉलेज छात्रा को टिप्पर ने कुचला,मौत* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ www.headlineexpress.in पर*
जालंधर,9 जुलाई-(प्रदीप भल्ला)- थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत पड़ते राजनगर के पास तेज रफ्तार टिप्पर ने कॉलेज छात्रा को कुचल दिया जिस की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी देते हुए मृतक लड़की नवनीत कौर (17) के पिता हरजीत सिंह निवासी सुल्तानपुर ने बताया कि उनकी बेटी के.एम.वी कॉलेज में प्लस टू की छात्रा थी और कॉलेज होस्टल में ही रहती थी। छुट्टियां होने के कारण वह घर मिलने आई थी, जिसे आज कॉलेज छोड़ने के लिए वह अपनी बाइक पर लेकर जा रहे थे। जैसे ही बस्ती बावा खेल राज नगर के पास पहुंचे तो टिप्पर ने टक्कर मार दी। टक्कर के कारण नवनीत गिर गई और टिप्पर के नीचे आ गई। टिप्पर काफी दूर तक उसे घसीटता ले गया जिस कारण उस की मौके पर ही मौत हो गई। टिप्पर चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। जिसे कांग्रेसी नेता मोहित मौला ने स्पोर्ट्स कॉलेज के पास से काबू कर लिया और लोगों ने उसकी धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। टिप्पर चालक की पहचान शिव विलास निवासी मंड के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी टिप्पर चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।


