*👉🏻 एम्बुलेंस 108 के चालकों ने दी चेतावनी* *👉🏻 मांगें न मानी तो होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल,पढ़ें क्या हैं मांगें*

जालंधर,11जुलाई-(प्रदीप भल्ला)-मोहाली दफ्तर में 26 जून को स्टेट कमेटी की एक मीटिंग दौरान एम्बुलेंस 108 के कर्मचारियों ने यह तय किया था कि अगर उनकी मांगें न मानी गई तो वह 11 जुलाई को राज्य भर में 12 घँटे की हड़ताल करेंगें। इसी लिए जालंधर सिविल अस्पताल में एंबुलेंस 108 के कर्मचारियों ने 12 घंटे की हड़ताल कर दी हैं। हड़ताल दौरान उपस्थित कर्मचारियों ने बताया कि अगर आने वाले दिनों में हमारी मांगे ना मानी गई तो राज्य भर में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। जिसकी जिम्मेदार जकितजा हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के एमडी वरुण रूजम और पंजाब सरकार होगी। अपनी मांगों के बारे में बताते हुए जिला प्रधान अमनदीप सिंह ने कहा कि उन्होंने सरकार को मांगों की लिस्ट भेजी थी,जिसमें लिखा था कि कर्मचारियों की ड्यूटी 12 घंटे से कम करके 8 घंटे की जाए, पिछले 4 साल का इंक्रीमेंट ब्याज सहित मुलाजिमों को दिया जाए, बराबर काम बराबर सैलरी को लागू किया जाए, ई.एम.टी को एंबुलेंस मैनेजर बना दिया गया है उसे वापस टीएमटी बनाया जाए, एंबुलेंस कर्मचारियों की तनख्वाह 1 तारीख से लेकर 7 तारीख के अंदर दी जानी चाहिए,बदलियां और टर्मिनेशना तुरंत वापिस ली जाए और साल 2014 में जिन मुलाज़िमों को गलत ढंग से निकाला गया था उन्हें वापस ड्यूटी ज्वाइन करवाई जाए। अगर सरकार इन मांगों को नहीं मानेगी तो सभी मुलाज़िम आने वाले समय में अनिश्चितकालीन हड़ताल कर देंगे।