*👉🏻 मितु मेडिकल पर स्वास्थ्य विभाग की रेड* *👉🏻 सुबह बस्ती मिट्ठू से रेड दौरान पकड़े व्यक्तियों ने बताया दिलकुशा मार्किट से खरीदते थे प्रतिबंधित दवाईयां*

जालंधर,12 जुलाई-(प्रदीप भल्ला)-स्वास्थ्य विभाग और बस्ती बावा खेल की पुलिस द्वारा बस्ती मिट्ठू के हरकिशन नगर में केमिस्ट शॉप मालिक के घर से बरामद प्रतिबंधित दवाइयों के साथ दो युवकों को राउंडअप किया गया था। जिन्होंने बताया कि वह दिलकुशा मार्केट में स्थित मितु मेडिकल नाम की दुकान से प्रतिबंधित दवाइयां खरीदते थे और युवकों को बेचते थे। इन दवाइयों को युवक नशे के तौर पर इस्तेमाल करते थे। इसी सूचना के आधार पर स्वास्थ्य अधिकारी अनुपमा कालिया और दिनेश ने दिलकुशा मार्केट में स्थित मितु मेडिकल और अन्य दुकानों पर छापेमारी कर वहां से प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की। दिलकुशा मार्केट से पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए राउंडअप किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रतिबंधित दवाइयों को ज़ब्त कर लिया है और अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

